कांग्रेसजनों ने मनाई खुशियां

युवा कांग्रेस के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर विधि सिंह के वासलीगंज स्थित आवास पर झारखंड चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल-तासे के बीच पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर विधि सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की जीत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 06:57 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने 
मनाई खुशियां
कांग्रेसजनों ने मनाई खुशियां

जासं, मीरजापुर : युवा कांग्रेस के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर विधि सिंह के वासलीगंज स्थित आवास पर झारखंड चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल-तासे के बीच पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर विधि सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। कांग्रेस के हाथों में ही भारत सुरक्षित है। इस मौके पर उपमन्यु सिंह, सरफराज अहमद, अंकित अग्रहरि, मनोज गुप्ता, राजू मंसूरी, सौरभ कुमार, सोशन अंसारी, मुर्तजा, रोहित दुबे, रजनीकांत तिवारी, विजय दुबे, आलोक पाठक, बंटी, श्यामधनी, वसीम रजा, मो. हाफिज, रामकिशन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी