डॉक्टर, फार्मासिस्ट व पुलिसकर्मी समेत 33 संक्रमित

बीएचयू से शुक्रवार को आई 1254 संदिग्धों की रिपोर्ट में एक डॉक्टर फार्मासिस्ट व दो पुलिस कर्मी समेत जनपद में कुल 33 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार को क्वारंटाइन करते हुए मोहल्ले को व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 09:02 PM (IST)
डॉक्टर, फार्मासिस्ट व पुलिसकर्मी समेत 33 संक्रमित
डॉक्टर, फार्मासिस्ट व पुलिसकर्मी समेत 33 संक्रमित

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बीएचयू से शुक्रवार को आई 1254 संदिग्धों की रिपोर्ट में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट व दो पुलिसकर्मी समेत जनपद में 33 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार को क्वारंटाइन कर मोहल्ले व अस्पताल को सील कर दिया गया। नौ संक्रमित सहित 1224 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सास ली। ठीक लोगों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्लहा, डंकीनगंज, राजगढ़, हलिया, मंडलीय चिकित्सालय से 1083 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों में राजगढ़ सीएचसी के एक चिकित्सक, रामपुर ढबही के एक फार्मासिस्ट, शहर कोतवाली के फतहां की एक महिला, साईधाम कालोनी एक पुरुष, डीजे कालोनी में एक पुरूष व एक महिला, पक्की सराय में एक पुरुष, माता प्रसाद माता भीख कालेज में एक कर्मचारी शामिल है। वहीं कटरा कोतवाली के पैरिया टोला में एक युवक, छोटी बसही में एक महिला, भटवा की पोखरी का एक पुरुष, नई बस्ती रोडवेज में एक युवक, देहात कोतवाली का एक सिपाही, खरियट कला में एक युवक, सिरसी गहरवार में एक युवक भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। लठिया पांडेयपुर का एक युवक, हलिया में दो महिला, रमई पटटी में दो पुरुष, तरकापुर में एक महिला, घंटाघर में एक पुरुष, एक महिला, आवास विकास कालोनी में एक पुरूष, कमासिन चील्ह में एक महिला, पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा लाल दरवाजा एवं बेलवीर चुनार में एक पुरुष व एक महिला, सुपंथा विध्याचल एक पुरुष, लालगंज एक पुरुष एक महिला, दुर्गा देवी में एक पुरुष, कतवारू का पुरा में एक पुरुष, पुलिस लाइन में एक सिपाही, निगाही सिगरौली मध्य प्रदेश का एक कर्मचारी, बल्ली का अडडा प्लेवे स्कूल के पास एक युवक भी कोरोना की चपेट में आए है। ठीक हुए लोगों में कामता प्रसाद की गली के एक पुरुष, पंडित गुप्तराम की गली शुक्लहा की एक महिला, पांडेयपुर के एक युवक, भदोहा पटेहरा के एक व्यक्ति, गनेशगंज के तीन पुरूष व दो महिला समेत नौ लोग शामिल है।

779 पहुंची पॉजिटिव की संख्या

जनपद में कोरोना वायरस की संख्या 779 पहुंच गई है। इसमें 331 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 436 केस एक्टिव है। अबतक 21 हजार 338 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 18 हजार 930 की रिपोर्ट आ चुकी है। 2408 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है।

107 हुई हॉटस्पॉट की संख्या

जनपद में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों के चलते हॉटस्पॉट की संख्या 107 तक पहुंच गई है। इसमें 46 रूरल व 61 अर्बन है।

302 संक्रमित, होम आइसोलशन

होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने के बाद अबतक 302 लोग होम आइसोलेशन हो चुके हैं। प्रशासन को भी राहत मिल रही है।

दो दिन में मिले छह संक्रमित

राजगढ़ : राजगढ़ में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार विगत तीन दिनों से बढ़ती जा रही है। अबतक इलाके में चिकित्सक समेत छह पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें एंबुलेंस चालक, पैथालॉजी सेंटर के तीन लोग व एक फार्मासिस्ट शामिल है। बताया जाता हैं कि तीन दिन पहले सीएचसी राजगढ़ में 96 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। छह पॉजिटिव पाए गए है। इसके चलते 100 मीटर की परिधि में इलाके को सील कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी