पटेहरा में 1. 30 करोड़ से बनेगा गो आश्रय स्थल

पटेहरा में 1. 30 करोड़ से बनेगा वृहद गो आश्रय स्थल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 07:38 PM (IST)
पटेहरा में 1. 30 करोड़ से बनेगा गो आश्रय स्थल
पटेहरा में 1. 30 करोड़ से बनेगा गो आश्रय स्थल

जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : अब किसानों को निराश्रित पशुओं से सावधान रहने का दिन समाप्त होता दिख रहा है। विकास खंड में प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ तीस लाख रुपये का प्रबंध कर दिया है। रविवार को ही विकास खंड के पटेहरा कला में सिरसी रोड पर लबे रोड आठ बीघे की भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।

दैनिक जागरण अखबार ने किसानों की प्रमुख समस्या से निजात पाने हेतु कई बार खबर को भी प्रकाशित किया है। खबर को संज्ञान लेकर आ़िखर वृहद गो आश्रय स्थल के निर्माण हेतु सारी कवायद पूरी कर ली गई। उप जिलाधिकारी मड़िहान विमल कुमार दूबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र द्वारा जमीन का चिन्हांकन कर वृहद गो आश्रय निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। उपजिलाधिकारी मड़िहान ने बताया कि सरकारी योजना हेतु जमीन पर्याप्त है मौके का निरीक्षण कर सभी संबंधित विभाग को साथ लेकर बाउंड्रीवाल निश्चित कर दी गई है जल्द ही निराश्रित पशुओं से क्षेत्रीय किसानों को निजात मिल जाएगी। बीडीओ ने बताया कि स्थायी प्रवृत्ति का गोआश्रय स्थल का निर्माण होगा। इसके तहत सारी सुविधाओं से यह वृहद गो आश्रय स्थल लैस रहेगा।

chat bot
आपका साथी