चुनार के 122 गांव बाढ़ की जद में, बढ़ी मुश्किलें

जागरण संवाददाता च विकराल रूप धारण कर चुकी गंगा चुनार नगर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ुनार (मीरजापुर) विकराल रूप धारण कर चुकी गंगा चुनार नगर में खतरे क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:27 PM (IST)
चुनार के 122 गांव बाढ़ की जद में, बढ़ी मुश्किलें
चुनार के 122 गांव बाढ़ की जद में, बढ़ी मुश्किलें

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : विकराल रूप धारण कर चुकी गंगा चुनार नगर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उफनाईं गंगा के चलते सहायक नदी जरगो का पानी नगर के निचले इलाके में बसे मोहल्लों में प्रवेश कर गया है। बुधवार को नगर के भरपुर मोहल्ला स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने करीब एक फीट पानी सड़क पर बह रहा था। वहीं भारतीय स्टेट बैंक रोड पर भी दो फीट पानी आ जाने से इन रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब नगर में स्टेशन रोड से गंगा पुल तक जाने के लिए बाजार होकर रामघाट जाने वाला सिर्फ एक रास्ता बचा है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नगर में वाहनों का दवाब बढ़ने और यातायात प्रभावित होने के कारण रूट डायवर्जन कर दिया गया है।

ढाब कृयात समेत अब नगर के कई अन्य मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 122 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों एकड़ फसलें तबाह हो गई है और हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

chat bot
आपका साथी