बंदियों ने जेल में मनाई ईद, दी मुबारकबाद

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 08:03 PM (IST)
बंदियों ने जेल में मनाई ईद, दी मुबारकबाद

मीरजापुर : जेल में बंद मुस्लिम बंदियों ने मंगलवार को परंपरागत ढंग से ईद का त्योहार मनाया। इस दौरान सुबह परिसर में नमाज अदा की गई। जेल प्रशासन की तरफ से इसके लिए विशेष पकवान तैयार कर परोसा गया।

जेल में इस समय सोनभद्र व मीरजापुर को मिलाकर कुल लगभग ग्यारह सौ बंदी हैं। इसमें लगभग दो सौ के करीब मुस्लिम बंदी हैं। इसमें सवा सौ बंदियों ने रोजा रखा हुआ था। इसके लिए जेल प्रशासन की तरफ से अलग से व्यवस्था की गई थी। रोजेदारों को पांचों वक्त नमाज पढ़ने, रोजा खोलने और सेहरी करने की सुविधा दी गई थी। मंगलवार को ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाई गई।

जेल में बंदियों ने नमाज पढ़ी और इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। डिप्टी जेलर उमेश बाबू ने बताया कि ईद पर जेल प्रशासन की तरफ से मुस्लिम बंदियों के लिए दूध, सेवई और पूड़ी आदि पकवान की व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी