Weather Update: UP के इन जिलों में पारा चढ़ा 40 के पार, मानसून के ब्रेक से गर्मी का प्रकोप

यूपी के कई जिलों में मानसून का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। लेकिन मानसून में ब्रेक की स्थिति बनने से गर्मी का प्रकोप सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसी कारण कई जिलों में पार 40 के पार ही रह रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 11:26 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 08:48 AM (IST)
Weather Update: UP के इन जिलों में पारा चढ़ा 40 के पार, मानसून के ब्रेक से गर्मी का प्रकोप
यूपी के इन जिलों में गर्मी का प्रकोप।

मेरठ, जेएनएन। यूपी के कई जिलों में मानसून का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। लेकिन मानसून में ब्रेक की स्थिति बनने से गर्मी का प्रकोप सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसी कारण कई जिलों में पार 40 के पार ही रह रहा है। दिल्‍ली में भी पारा 42 से 43 तक पहुंच जा रहा है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.4 डिग्री रहा। दिल्ली सफदरजंग में तो यह 43.5 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून का पूर्वी भाग कमजोर हो गया है। पश्चिम उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश मानसून की उत्तरी सीमा एनएलएम से होती है। पूर्वी भाग कमजोर होने से इसकी तीव्रता बढ़ नहीं पा रही है। यही कारण है मेरठ में 24 को मानसूनी बारिश हुई थी उसके बाद भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के कई भागों में तो मानसून की पहली बारिश भी नहीं हुई है। मेरठ में मानसून की आने की तिथि 30 जून मानी जाती है। शुरुआत में तेजी के बाद अब यह सुप्तावस्था में है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने बताया कि मानसून को आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह बंगाल की खाड़ी में विकसित होने वाले कम दबाव के क्षेत्र या पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से लगता है। अगले सात दिनों तक मानसून के तीव्रता पकड़ने के आसार कम हैं। कृषि प्रणाली संस्था के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि एक और दो जुलाई को कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान मेरठ में 43 और न्यूनतम 30 तक दर्ज किया रहने का अनुमान है।

इन जिलों में गर्मी का बढ़ा है प्रकोप

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में मानसून के न आने से पारा चढ़ता ही जा रहा है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर व अन्‍य जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रह रहा है। गर्मी का प्रकोप इतना है कि दोपहर को बाजार खाली दिख रहें हैं। वाहनों के संचालन में भी कमी दिखाई दे रही है। हालाकि मौसम विभाग ने आज बूंदाबादी होने की आशंका जाहिर की है। 

chat bot
आपका साथी