UP Election 2022: मेरठ में योगी ने गिनाए मोदी वैक्सीन के फायदे, कहा इसी से बच रही जान

UP Assembly Election 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेडिकल कालेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में पहुंचकर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी बनकर आई। कोविड ब्लाक में पहुंचकर हर मरीज की जानकारी ली।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 07:00 AM (IST)
UP Election 2022: मेरठ में योगी ने गिनाए मोदी वैक्सीन के फायदे, कहा इसी से बच रही जान
मेरठ में योगी ने गिनाए मोदी वैक्सीन के फायदे।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेडिकल कालेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में पहुंचकर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी बनकर आई। विरोधी दल के लोग भाजपा और मोदी की वैक्सीन कहकर मजाक उड़ाते थे, लेकिन उसी वैक्सीन ने बड़ी आबादी की जान बचाई। तीसरी लहर को काफी हद तक कमजोर कर दिया। दस दिन में लहर कमजोर होने का अनुमान जताया।

सीएम ने कहा कि दूसरी लहर में आक्सीजन का संकट खड़ा हुआ, लेकिन अब सूबे में 551 प्लांट बनाए जा चुके हैं। मेरठ में 29 में से 28 प्लांट क्रियाशील हैं। कहा कि जीवन और जीविका दोनों बचाने का प्रयास हुआ। प्रदेश में 25.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत की वैक्सीन सबसे प्रभावी रही। प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता एवं सीएमओ डा. अखिलेश मोहन व सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान से कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों व भर्ती आठ मरीजों के बारे में जानकारी ली। उनके भोजन एवं इलाज के बारे में पूछा। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बारे में भी जानकारी ली।

टीकाकरण कम क्यों...

योगी ने टीकाकरण कम होने की वजह पूछी और अगले माह तक इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि 31 जनवरी तक प्रदेश में सौ प्रतिशत लोगों को पहली डोज उपलब्ध करा दी जाएगी। एक डोज भी कोरोना से 75 प्रतिशत तक बचाव कर सकती है। कोविड वार्ड प्रभारी डा. धीरज राज, डा. ज्ञानेश्वर टांक, डा. तरुणपाल, डा. वीडी पांडे एवं डा. विदित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी