UP Election 2022: चौधरी जयंत का चाट खाते तो संजीव बालियान का खाना खाते फोटो वीडियो वायरल

UP Assembly Election 2022 चुनावी मौसम में रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का चाट खाते और केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का चूल्‍हे पर खाना खाते समय का फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 09:32 PM (IST)
UP Election 2022: चौधरी जयंत का चाट खाते तो संजीव बालियान का खाना खाते फोटो वीडियो वायरल
UP Election 2022: समर्थकों को खूब भा रहा नेताओं का यह अंदाज।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। चुनावी मौसम में रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का चाट खाते और केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का खाना खाते समय का फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। समर्थकों को दोनों नेताओं का यह अंदाज खूब भा भी रहा है। भाजपा और रालोद समर्थक इन फोटो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में थे। एक कार्यक्रम के बाद चौधरी जयंत सिंह नई मंडी बाजार स्थित चाट की मशहूर दुकान पर पहुंचे। ठंड के मौसम में वहां उन्होंने चटपटी चाट का आनंद लिया।

चाट खाते समय वह जिलाध्यक्ष से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान एक रालोद कार्यकर्ता ने उनका फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया। यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दूसरी ओर एक फोटो में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान दिल्ली स्थित अपने आवास में चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे हैं, उनकी पत्नी सुनीता बालियान चूल्हे पर खाना बना रही हैं। यह फोटो भी जमकर वायरल हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी