चीनी बनाने में भविष्य नहीं, एथेनॉल व बायो डीजल का उत्पादन करें किसान : नितिन गडकरी
मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज में सभा को संबाेधित करने पहुंचे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। मुजफ्फरनगर में जल्द ही एअर बस चलाने का वादा किया।
मेरठ, जेएनएन। मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज में पहुंचे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभा को संंबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की तस्वीर बदल रही है। मेरठ से दिल्ली जाने में अभी 4 घंटे का समय लगता है, अप्रैल के बाद केवल 45 मिनट का समय लगेगा। साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर में एअरबस चलाने का वादा भी किया। केंद्रीय परिवहन मंत्री से पहले सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम व खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने सभा को संबोधित किया।
पांच हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
गडकरी ने कहा कि पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे बनेंगे। साथ ही 232 करोड़ में मुजफ्फरनगर में नमामि गंगे की परियोजना शुरू होगी।
नाव से गंगा सागर के सफर का सपना
गडकरी ने कहा कि मेरी तमन्ना है कि गंगोत्री से गंगा सागर तक नाव से जाने का सपना देखा है। जल्द ही दिल्ली से मुंबई तक नया हाइवे बनाएंगे और 12 घंटे में सफर पूरा होगा।
गन्ने से एथेनॉल बनाएं किसान
गडकरी ने यह भी कहा कि चीनी बनाने में किसानों का भविष्य नहीं है। उन्होंने एथेनॉल व बायो डीजल के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिकता की राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोलेंगे : गडकरी