Move to Jagran APP

नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोलेंगे : गडकरी

केंद्रीय परिवहन,राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन दौरान उन्होंने नदियों से उड़ान भरने की बात भी कही।

By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM (IST)
नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोलेंगे : गडकरी
नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोलेंगे : गडकरी

मेरठ,जेएनएन। केंद्रीय परिवहन,राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ में 6300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्‍होंने कहा कि सांसद चाहें तो वो नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोल देंगे। इससे दिल्ली महज 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। गुजरात में मोदीजी भी पानी से उड़ान भर चुके हैं।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे का अंतिम 13 km पर काम बाकी है। 25 अप्रैल से पहले यह रास्ता जनता की सेवा में शुरू हो जाएगा। इसी तर्ज पर दिल्ली मुंबई के बीच 2 लाख करोड़ की लागत से हाई वे बनेगा,जो सिर्फ 12 घंटे में मुंबई पहुंचा देगा। नमामि गंगे के तहत काली समेत देश की 40 अन्य नदियों पर 26 हजार करोड़ की लागत से सफाई का काम होगा।

loksabha election banner


मेथेन गैस से चलाई जाएंगी बसें
मार्च 2020 तक प्रयाग में गंगा का पानी पीने लायक हो जाएगा। इसमें 11 हजार करोड़ के 80 प्रॉजेक्ट उप्र में हैं। मेरठ के सभी नालों को एसटीपी से जोड़ते हुए साफ पानी ही नदी में छोड़ा जाएगा। इन नालों के कचरे से मेथेन गैस निकाल कर मेरठ में बसें चलाई जा सकती हैं,जिसका प्रस्ताव सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मांगा। हवाई मार्ग से बस चलाने का खर्च मेट्रो से कम आएगा,जिस पर ऑस्ट्रेलिया की टीम रिसर्च कर रही है। दिल्ली में यमुना नदी पर 14000 करोड़ का प्रोजेक्ट बना है। दिल्ली से आगरा जलमार्ग से होते हुए यात्री इटावा से प्रयाग तक जा सकेगा। यमुना नदी में 160 फीसद पानी बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी सम्बोधित किया।
महागठबंधन नहीं ठगबंधन कहिए : केशव
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि महागठबंधन नहीं यह ठगबंधन है,बसपा और सपा का गठबंधन सांप और नेवले जैसा है। इन लोगों के पास विकास और रोजगार के लिए कोई एजेंडा नहीं है। ये लोग मोदी विरोध के चलते ही एक हुए है। अब कांग्रेस भी यह सोचकर मैदान में आ गई है कि राहुल प्रधानमंत्री बन जाएंगे। यह सब बिना दूल्हे की बरात जैसे है। मोदी इस बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.