बागपत : मकान पर होती रही फायरिंग, चैन से सोता रहा परिवार? सुबह होते ही उड़े होश
Baghpat के लहचौडा गांव मे मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेकिन परिवार चैन से सोता रहा। परिवार को इस बात का जरा भी आभास नहीं हुआ कि उसके घर पर फायरिंग की जा रही है।
बागपत, जेएनएन। जनपद के लहचौडा गांव मे मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेकिन परिवार चैन से सोता रहा। परिवार को इस बात का जरा भी आभास नहीं हुआ कि उसके घर पर फायरिंग की जा रही है। हालाकि सुबह होते ही जब इस बात की जानकारी हुई परिवार वालों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
इस वजह से नहीं हुआ आभास
लहचौडा निवासी राजू पुत्र हरचंद ने बताया कि वह मंगलवार की रात परिवार साथ घर के अंदर सोया हुआ था। रात में लगभग एक बजे उसके घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पीड़ित ने बताया कि क्योंकि पड़ोस में शादी समारोह था। इसलिए कोई आतिशबाजी कर रहा है यह सोचकर वह उठा नहीं। सुबह जब वह उठा तो उसके गेट के मुख्य दरवाजे और शटर में गोलीयों के निशान थे। एक खोखा दरवाजे में धसा मिला। पीड़ित परिवार मौके से खोखे भी पडे मिले। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है।
पंचायत चुनाव की पार्टी बाजी का मामला
पीड़ित राजू ने बताया की वह नौकरी करता है लाकडाउन के कारण गांव आ गया था उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को दिन में भी कुछ अज्ञात लोग रास्ते में खड़े होकर गालीगलौच करके गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने बताया की मामला सग्धित लग रहा है। प्रथम दृष्टया मामला पंचायत चुनाव की पार्टी बाजी का लग रहा है तहरीर मिल गयी है। जाचं कर कारवाही की जायेगी।