सहारनपुर: दुष्कर्म के बाद वायरल किया वीडियो, लोकलाज के डर से किशोरी ने दी जान

दुष्कर्म के बाद मोहल्ले के ही आरोपित युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे आहत किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM (IST)
सहारनपुर: दुष्कर्म के बाद वायरल किया वीडियो, लोकलाज के डर से किशोरी ने दी जान
सहारनपुर: दुष्कर्म के बाद वायरल किया वीडियो, लोकलाज के डर से किशोरी ने दी जान

सहारनपुर, जेएनएन। दुष्कर्म के बाद मोहल्ले के ही आरोपित युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे आहत किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में आरोपित पीडिता को ब्‍लैकमेल करता था।

गंगोह कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपित ने अपने दोस्त की मदद से बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने बेटी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इलाज के दौरान पीड़िता ने तोड़ा दम

लोकलाज के भय व परिवार की बदनामी के डर से शुक्रवार दोपहर किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर स्वजन उसे सीएचसी ले गए। इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए। किशोरी को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर मुख्य आरोपित व उसके दोस्त पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि वह बालिग या नाबालिग। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

chat bot
आपका साथी