बागपत में दूल्हा समेत छह गिरफ्तार, दहेज में कार न मिलने पर निकाह से इन्कार पर बरात बनी थी बंधक

बागपत के गांव रोशनगढ़ के युवक तालिब का निकाह मंगलवार को मुकारी गांव की युवती से होना था। शाम करीब पांच बजे दूल्हा बरात लेकर गांव में पहुंचा। दहेज में कार के बजाय अपाचे बाइक मिलने की जानकारी होने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:45 PM (IST)
बागपत में दूल्हा समेत छह गिरफ्तार, दहेज में कार न मिलने पर निकाह से इन्कार पर बरात बनी थी बंधक
बागपत में पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया

बागपत, जागरण संवाददाता। दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था। इस पर दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया गया था। दुल्हन और दूल्हे पक्ष में मारपीट भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों में दूल्हा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

यह है मामला

ग्राम रोशनगढ़ के युवक तालिब का निकाह मंगलवार को मुकारी गांव की युवती से होना था। शाम करीब पांच बजे दूल्हा बरात लेकर गांव में पहुंचा। दहेज में कार के बजाय अपाचे बाइक मिलने की जानकारी होने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था। इस पर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में मारपीट हुई। लोगों ने दूल्हा और दर्जनों बरातियों को मस्जिद में बंधक बना लिया था। समाज के लोगों की पंचायत के बाद बरात को बंधन मुक्त किया गया था। बालैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व बरात वापस लौट चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। दूल्हा तालिब, उसके भाई जावेद व वाहिद के अलावा दुल्हन पक्ष के वहीद, मुश्ताक व इरफान को गिरफ्तार किया गया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी