Shamli Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव की लिस्‍ट जारी, जानिए- महिलाओं के कितने सीट आरक्षित

जिले में 230 ग्राम प्रधान 3126 ग्राम पंचायत सदस्य 464 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 19 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होना है। प्रदेश शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला में कर दिया है। जानिए महिलाओं के कितने सीट आरक्षित हुए हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM (IST)
Shamli Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव की लिस्‍ट जारी, जानिए- महिलाओं के कितने सीट आरक्षित
जानिए- 230 ग्राम प्रधान सीट में महिलाओं के लिए कितने सीट आरक्षित हुए हैं।

शामली, जेएनएन। जिले में 230 ग्राम प्रधान, 3126 ग्राम पंचायत सदस्य, 464 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 19 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होना है। प्रदेश शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला में कर दिया है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत में जिपं सदस्य, प्रधानों व ब्लाक प्रमुख सीटों का भी अनंतिम आरक्षण मंगलवार को जारी कर दिया है। आरक्षण सूची जारी होते ही कुछ दावेदारों की बांछें खिल गई तो कुछ के चेहरे लटक गए।

काफी समय से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को लेकर संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे थे, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती आरक्षण को लेकर सामने आ रही थी। इसके तहत आरक्षण पर सभी की निगाहें टिकी थी। पदों के आरक्षण को लेकर प्रत्याशी बेसब्री से मालूम करने की जुगत भिड़ा रहे थे। वहीं मंगलवार को प्रशासन ने सभी पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। इससे कई दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी तो कइयों को निराशा का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान की 230 सीटों में अनुसूचित जाति महिला के 11 पद, अनुसूचित जाति 18, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 23, अन्य पिछड़ा वर्ग 41 महिला 44 व 93 पद अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख के पांच पदों में से दो अनारक्षित, एक पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़े वर्ग महिला व एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। जिपं सदस्य की आठ पद अनारक्षित रखे गए हैं, जबकि ओबीसी महिला दो, अनुसूचित जाति एक व अनुसूचित जाति महिला एक, महिला चार, ओबीसी तीन पद आरक्षित हैं।

जिला पंचायत सदस्य आरक्षण

वार्ड नाम आरक्षण

एक उमरपुर अनारक्षित

दो महावतपुर पिछड़ा महिला

तीन कैड़ी अनारक्षित

चार भैसानी इस्लामपुर अनारक्षित

पांच गढ़ी अब्दुल्ला अनुसूचित जाति

छह पाथुपुरा महिला

सात जिजौला अनारक्षित

आठ भमेड़ी शाहपुर अनारक्षित

नौ बड़ौली सादात महिला

10 भूरा पिछड़ा महिला

11 नंगला राई पिछड़ा वर्ग

12 मुंडेट कला महिला

13 मामौर महिला

14 गंगेरू अनारक्षित

15 मतनावली अनारक्षित

16 लिसाढ़ पिछड़ा वर्ग

17 खेड़ीकरमू पिछड़ा वर्ग

18 सोंटा अनुसूचित महिला

19 कासमपुर अनारक्षित

ब्लाक प्रमुख आरक्षण

ब्लाक आरक्षण

कांधला अनुसूचित महिला

शामली पिछड़ा वर्ग महिला

ऊन पिछड़ा वर्ग

थानाभवन अनारक्षित

कैराना अनारक्षित

आरक्षण की अंतिम प्रकाशन तक का कार्यक्रम

- दो मार्च सभी पदों की आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन जारी

- चार मार्च से आठ मार्च के बीच स्वीकार होगी आपत्ति

- 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का होगा निस्तारण

- 13 व 14 मार्च के बीच सूची का अंतिम प्रकाशन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण जारी किया गया है। इसकी सूची ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व डीपीआरओ कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। चार मार्च से आठ मार्च तक कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी