मड थेरेपी से बाल वैज्ञानिकों ने तपती धूप को दी मात

विशेषज्ञों ने बाल वैज्ञानिकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 10:00 AM (IST)
मड थेरेपी से बाल वैज्ञानिकों ने तपती धूप को दी मात
मड थेरेपी से बाल वैज्ञानिकों ने तपती धूप को दी मात

मेरठ : वेद इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे विज्ञान घर सीजन-2 के छठे दिन बाल विज्ञानियों ने प्राकृतिक चिकित्सा की मड थेरेपी को विस्तार से समझा और प्रयोग किया। सूर्य के कर्क रेखा में होने पर पृथ्वी की परिधि नापने के लिए कई प्रयोग किए। बाल विज्ञानियों को चार समूह में बांटा गया। फिर छड़ी की मदद से सभी प्रतिभागियों ने परछाई नापना शुरु किया। उन्होंने पृथ्वी की परिधि नापने के साथ ही अक्षांशतर-देशांतर भी निकाला। यह भी जाना कि साल का सबसे बड़ा दिन 13 घंटे 59 मिनट व 49 सेकेंड का रहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विज्ञान गुरु दीपक शर्मा के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, चक्रासन, वज्रासन तथा मयूरासन आदि का अभ्यास किया तथा शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सीखे। दिनभर की गतिविधियों के आधार पर उन्नति गुप्ता को विज्ञान पुत्री का खिताब दिया गया। एक्सपर्ट अतिथियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञान घर में संत आर्य समाजी महेंद्र विज्ञान घर बच्चों से मिलने पहुंचे। उन्होंने जीवन के मूलमंत्रों से आत्मसात कराते हुए सन्यासी जीवन की विशेषताएं भी बताईं। परोपकार और संस्कार को मानव मूल्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर से भौतिक शास्त्री प्रो. डा. अशोक शर्मा व आरजी पीजी डिग्री कालेज मेरठ की रसायन शास्त्री व फूड क्वालिटी कंट्रोल की सदस्या प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी विज्ञान घर पहुंचे। उन्होंने भौतिक व रसायन विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्कूल के चेयरमैन अजित कुमार, निदेशक प्रशासन सलीम, वाइस चेयरपर्सन बेबी विहान, प्रधानाचार्य पर¨मदर ¨सह, विज्ञान घर के सूत्रधार दीपक शर्मा व उनके सहयोगियों गीता सचदेवा, माला ¨सह, राजरानी, ऊषा रानी, मीनू तोमर, आंचल, रीना, विनय, आशीष, रोहित, रोहिणी, ऐश्वर्या आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। ये बाक्स में फोटो के साथ लगाएं

बाल वैज्ञानिकों ने शरीर पर मिट्टी का लेप किया

दोपहर में गर्मी बढ़ी तो मड-थेरेपी का उपयोग करते हुए सभी बाल वैज्ञानिकों ने शरीर पर मिट्टी का लेप किया। इससे सभी दो से तीन घंटे कड़ी धूप में भी बिना किसी परेशानी के प्रयोग कर पाए। दीपक शर्मा ने बताया कि यह प्राकृतिक व निश्शुल्क उपाय है। इससे चर्म रोग, उल्टी, चक्कर आना, हैजा आदि बीमारियां दूर होती हैं। यह शरीर व दिमाग को तरोताजा व शीतल होता है। शरीर की सुंदरता बढ़ाने व ऊर्जावान बनाने में भी ये सहायक है। उन्होंने मिट्टी की विशेषताओं से अवगत कराने के साथ सभी प्रतिभागियों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

chat bot
आपका साथी