Russia Ukraine News: जोखिम भरे सफर के बाद यूक्रेन में फंसे सहारनपुर के वैभव भी स्‍वदेश पहुंचे

Russia Ukraine News यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को स्‍वेदश लौटना जारी है। सहारनपुर के वैभव गांधी भी गुरुवार को हिंडन एयरपार्ट पहुंच गए। उनका यह सफर जोखिम भरा रहा। उनके माता पिता उन्‍हें हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसा थे वैभव गांधी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 03 Mar 2022 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 03 Mar 2022 03:34 PM (IST)
Russia Ukraine News: जोखिम भरे सफर के बाद यूक्रेन में फंसे सहारनपुर के वैभव भी स्‍वदेश पहुंचे
Russia Ukraine News सहारनपुर के वैभव भी यूक्रेन से भारत पहुंच गए हैं।

सहारनपुर,जागरण संवाददाता। सहारनपुर महानगर के जनकपुरी निवासी वैभव गांधी यूक्रेन के कीव शहर से भारत लौट आए हैं। सेना के विशेष विमान से वह सुबह हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पहुंचे। माता-पिता दोनों वैभव को लेने गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में हो रही बम वर्षा के बीच सहारनपुर के वैभव गांधी सुरक्षित स्वदेश पहुंचने में कामयाब रहे। वैभव 28 फरवरी को ट्रेन द्वारा पोलैंड के लिए निकले थे।

जैसे तैसे ट्रेन पर चढ़े

मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण काफी कम छात्र जैसे तैसे चढ़ सके थे। ट्रेन में भारी भीड़ के कारण पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने में सात घंटे से अधिक घंटे से अधिक का समय लगा था। एक मार्च की रात जोखिम भरे सफर के बाद पोलैंड पहुंच गए थे। बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी थीं। पोलैंड से भारतीय छात्रों की फ्लाइट बुधवार रात रवाना हुई जो सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरवेज पर पहुंची। सहारनपुर से पिता वीरेंद्र गांधी और माता सरोज गांधी बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। गले मिलकर सभी के आंसू छलक पड़े। मामा राजकुमार सेतिया ने बताया की वैभव शाम तक सहारनपुर में घर पहुंच जाएगा।

chat bot
आपका साथी