Meerut Weather Today: मेरठ में उमस भरी गर्मी से सुबह लोग रहे परेशान, दोपहर को बारिश नेे दी कुछ राहत

Meerut Weather News Update वेस्‍ट यूपी में मानसून ने भले ही दस्‍तक दे दी हो लेकिन मेरठ और आसपास के जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद हुुई हल्‍की वर्षा से कुछ राहत मिली।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 01:09 PM (IST)
Meerut Weather Today: मेरठ में उमस भरी गर्मी से सुबह लोग रहे परेशान, दोपहर को बारिश नेे दी कुछ राहत
मेरठ में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बारिश का इंतजार

मेरठ, जागरण संवाददाता। मानसून ने भले ही दस्तक दे दी हो, लेकिन मेरठ में बादलों के बीच सूर्यदेव की आंख मिचौली से तापमान चढ़ने लगा है। बरसात नहीं होने से उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे लोग बेहाल हैं। बुधवार की सुबह भी बारिश की आस लगा रहे मेरठवासियों को निराशा मिली। हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी़ राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89 और न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हल्की हल्की बारिश से खिले चेहरे

मुजफ्फरनगर।जानसठ क्षेत्र में मौसम ने करवट बदल ली। मामूली हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। हल्की हल्की बारिस ने जहांं गर्मी से राहत दिलाई वहीं पर फसल को भी लाभ पहुंचाया।  जिससे कि किसानों के चेहरे खिल उठे क्षेत्र के गांव सादपुर, गढी,मेहलकी,तिसंग, अहरोड़ा, बसायच,बाजीदपुर,निराना, भिक्की, बिहारी, भन्डुर आदि गांवो के किसानों ने बताया कि इस बारिश से फसल को तो लाभ पहुंचा ही है। साथ ही पशुओ को भी गर्मी से काफी राहत मिलेगी। हल्की बारिश के बीच बिजली ने भी झटका दिया। बारिश होने की वजह से गर्मी में भी काफी राहत महसूस हुई।

बूंदाबांदी के आसार बरकरार

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज के कारण भले ही पारा चढ़ने लगा हो, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बरसात की संभावना जताई है। मंगलवार को भी दिन निकलते ही उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। बदली छाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानी डा. रामानंद पटेल के मुताबकि फिलहाल खंड बरसात का असर बना रहने का पूर्वानुमान है। छह से दस जुलाई तक अलग-अलग दिनों में कहीं बूंदाबंदी तो कहीं हल्की बरसात हो सकती है। आसामन में बदली छाई रहने की  संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 39 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के आसार रहेंगे। सुबह के समय सापेक्षिक आद्रता 93 से 97 फीसद और दोपहर के समय 46 से 54 फीसद पहुंचने की संभावना है। हवा की गति दस से 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

chat bot
आपका साथी