Meerut Lockdown News: मेरठ में व्यापारी सामूहिक बंदी को तैयार, बोले- मरने का नहीं कर सकते इंतजार?

एक सप्ताह में जिस तरह से कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो चुका है और कई व्यापारियों की मौत हो चुकी है। ऐसी में व्यापारियों का कहना है कि वे अब और नुकसान नहीं करेंगे। स्वेच्छा से ही बाजार बंद कर दिए जाएंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 11:42 AM (IST)
Meerut Lockdown News: मेरठ में व्यापारी सामूहिक बंदी को तैयार, बोले- मरने का नहीं कर सकते इंतजार?
मेरठ में सामूहिक बंदी के लिए तैयारी व्‍यापारी।

मेरठ, जेएनएन। एक सप्ताह में जिस तरह से कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो चुका है और कई व्यापारियों की मौत हो चुकी है, उसे देखते हुए व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंदी का निर्णय लेना शुरू कर दिया है। शहर के कई व्यापारी कोरोना संक्रमण की चपेट के चलते अस्पतालों में उपचाराधीन हैं तो कई घर में ही परिवार के साथ आइसोलेट हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारियों का कहना है कि वे अब और नुकसान नहीं करेंगे। जान है तो जहान है के सूत्र पर स्वेच्छा से ही बाजार बंद कर दिए जाएंगे। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग बेहद खौफ में है।

व्‍यापारियों ने क्‍या कहा

गिरीश अग्रवाल का चले जाना व्यापारी वर्ग का बड़ा नुकसान है। व्यापारियों के लिए संकट का दौर है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जान पर बन सकती है। व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करने होंगे। स्वेच्छा से बाजारों की सामूहिक बंदी के लिए व्यापारियों को विचार करना चाहिए। -कमल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

आज करनैल होटल पर चार व्यापारिक संगठनों की बैठक होगी, जिसमें स्वेच्छा से मुख्य बाजारों की साप्ताहिक बंदी पर निर्णय होगा। जिसमें बेगमपुल व्यापार संघ, आबूलेन व्यापार संघ, आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय व सदर व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सहमति हो चुकी है, केवल औपचारिक निर्णय होना बाकी है।-नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

कोरोना के हालात लगातार व्यापारियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों की जान जोखिम में नही डाल सकते। बैठक में 30 अप्रैल तक बाजार बंदी का निर्णय हो जाएगा। -अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष, बेगमपुल व्यापार संघ

30 अप्रैल तक स्वेच्छा से बाजार में सामूहिक बंदी करने का आह्वान किया गया है। जान बचेगी तभी तो आगे व्यापार कर पाएंगे। इस संकट के समय में समझदारी से काम लेना है। औपचारिक निर्णय होना बाकी है। सहमति बन चुकी है। - सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल

सूरजकुंड के सभी स्पोट्र्स व्यापारियों ने आपसी सहमति से रविवार को ही सामूहिक बंदी करने का निर्णय ले लिया है। सूरजकुंड स्पोट्र्स व्यापार संघ की सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। जान से ज्यादा कुछ नहीं है। - अनुज सिंघल, अध्यक्ष, सूरजकुंड रोड स्पोट्र्स गुड्स व्यापार संघ

सोमवार को करनैल होटल में चारों व्यापार संगठनों की बैठक बुलाई है। वैसे सहमति बन चुकी है। 30 अप्रैल को शुक्रवार है और इसके बाद सोमवार तक बाजार बंद रहेगा। दस दिनों में कोरोना की चेन तोडऩे में सहायता मिलेगी। -संजय माहेश्वरी, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय

सोमवार को बुढ़ाना गेट के व्यापारियों के साथ बैठक बुलाई है। स्वेच्छा से बाजार बंद करने में ही समझदारी है। व्यापारियों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है। बचाव के लिए बाजार बंदी करनी ही पड़ेगी। -अपार मेहरा, अध्यक्ष, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ

कोटला बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें स्वेच्छा से बाजार बंदी करने पर निर्णय लिया जाएगा। कोरोना की रोकथाम व इससे बचाव के लिए ठोस निर्णय लेना होगा। संयुक्त व्यापार संघ से भी सुझाव लेंगे। -सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष, कोटला बाजार व्यापार संघ

शारदा रोड के बाजार में व्यापारियों से सुझाव लिया जाएगा। इसके बाद स्वेच्छा से सामूहिक बंदी पर निर्णय होगा। कोरोना से बचाव के लिए व्यापारियों को बाजार बंदी का निर्णय लेना पड़ेगा। तभी जान बच सकती है। -कुलदीप गुप्ता, अध्यक्ष, शारदा रोड व्यापार संघ 

सेंट्रल मार्केट बाजार में कई व्यापारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अध्यक्ष किशोर वाधवा स्वयं कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। व्यापारियों को बचाने के लिए स्वेच्छा से सामूहिक बंदी करनी होगी। सोमवार को बैठक बुलाई है। -महिपाल सिंह, महामंत्री, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ

chat bot
आपका साथी