बिजनौर में चोट लगने से हुई हाथी की मौत, पोस्‍टमार्टम के बाद शव दफनाया

बिजनौर में पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग के किनारे मंगलवार दोपहर हाथी का शव मिला था। बुधवार सुबह तीन चिकित्सकों के पैनल ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। हाथी की मौत गंभीर चोट लगने के कारण होना बताया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 01:12 AM (IST)
बिजनौर में चोट लगने से हुई हाथी की मौत, पोस्‍टमार्टम के बाद शव दफनाया
चोट लगने से हुई हाथी की मौत।

बिजनौर, जेएनएन। क्षेत्र में पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग के किनारे मंगलवार दोपहर हाथी का शव मिला था। बुधवार सुबह तीन चिकित्सकों के पैनल ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। हाथी की मौत गंभीर चोट लगने के कारण होना बताया गया।

मंगलवार दोपहर राहगीरों ने मंडावली पुलिस को सूचना दी थी कि पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर चंदक हेड के निकट हाथी का शव पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारी को सूचित किया। वन संरक्षक मुरादाबाद, उप वन संरक्षक नजीबाबाद, सामाजिक वानिकी के रेंजर समेत कई वनकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। मंगलवार शाम तक हाथी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिससे हाथी के मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी की।

बुधवार दोपहर पशु चिकित्सा अधिकारी नजीबाबाद डा.विनोद कुमार, डा.करणवीर सिंह (भागूवाला), डा.अंकित (नांगल) ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथी की मौत चोट लगने से होना बताया गया। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के दोनों दांतों को सुरक्षित करते हुए शव को दफना दिया गया। इस दौरान वन संरक्षक विजय सिंह, डीएफओ डा.मनोज शुक्ला, एसडीओ संजीव कुमार, प्रभारी रेंजर राम मुसाफिर यादव, वन दारोगा जयपाल सिंह, विनोद कुमार सांगवान, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी