सहारनपुर में परिवार की महिला से त्रस्त बुजुर्ग दंपती आत्मदाह को मजबूर, करती है ऐसी हरकतें

सहारनपुर में परिवार की एक महिला से परेशान बुजुर्ग दंपती आत्मदाह के लिए विवश है। करती है मारपीट मकान पर कब्जा करने की भी कोशिश। शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई। महिला के भाई उसका साथ दे रहे हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jan 2022 09:24 PM (IST)
सहारनपुर में परिवार की महिला से त्रस्त बुजुर्ग दंपती आत्मदाह को मजबूर, करती है ऐसी हरकतें
महिला से त्रस्त बुजुर्ग दंपती आत्मदाह को मजबूर।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। परिवार की एक महिला से परेशान बुजुर्ग दंपती आत्मदाह के लिए विवश है। महिला मारपीट करती है और मकान कब्जाने की भी कोशिश में है। पुलिस सहयोग नहीं कर रही।

यह है मामला

सदर बाजार थानाक्षेत्र की शिव विहार कालोनी निवासी 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने एक बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। बेटे की पत्नी कई बार बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला करने के साथ अदालत के जरिए झूठे मुकदमे भी दर्ज करा चुकी हैं। महिला के भाई उसका साथ दे रहे हैं। जगदीश के दूसरे बेटे विकास का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है।

बकौल जगदीश प्रसाद, तीन दिन पहले वह घर पर थे। इसी दौरान महिला अपने भाइयों के साथ आई और उनकी पत्नी अनुबाला को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. बिजेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल में उपचाराधीन हंै। अस्पताल में मौजूद बुजुर्ग दंपती ने बताया कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दंपती मुझसे मिलें तो उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी