Delhi-Meerut Expressway: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे से जोड़े गए सारे रैंप, बस अब फाइनल टच बाकी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर काम अब पूरा होने ही वाला है। ईस्टर्न पेरिफेरल जंक्शन पर लूप के सारे रैंप जुड़ गए हैं। लगभग 90 फीसद काम भी पूरा हो गया है। लेकिन इसकी फीनिशिंग का काम बाकी है। जिस वजह से इसे चालू नहीं किया जा सकता है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:00 PM (IST)
Delhi-Meerut Expressway: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे से जोड़े गए सारे रैंप, बस अब फाइनल टच बाकी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोडऩे के बाद बेरिकैडिंग लगा दी गई है।

मेरठ, जेएनएन। Delhi Meerut Expressway कुशलिया में ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के सारे रैंप जोड़ दिए गए हैं। अब केवल फीनिशिंग का काम बचा है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि 20 फरवरी तक यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोडऩे के बाद वहां बेरिकैडिंग लगा दी गई है। ताकि बिना परमिशन के मेरठ से एक्सप्रेस-वे से होकर वहां तक पहुंचने वाले वाहनों को इधर से जाने से रोका जा सके।

15 से 20 दिन का काम

दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल जंक्शन पर लूप के सारे रैंप जुड़ गए हैं। लगभग 90 फीसद काम भी पूरा हो गया है। लेकिन इसकी फीनिशिंग का काम बाकी है। जिस वजह से इसे चालू नहीं किया जा सकता है। दुर्घटना को लेकर सावधानी बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी जीआर इंफ्रा के इंजीनियर ईस्टर्न पेरिफेरल जंक्शन पर बचे शेष काम को पूरा करने में जुटे हैं। इंजीनियरों का कहना है कि फीनिशिंग में कम से कम 15 से 20 दिन लगेंगे। वहीं कुशलिया के पास अंडरपास का काम भी पूरा कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी