अभियान चलाकर कैडेट्स ने साफ-सफाई के प्रति चेताया

ष्टड्डस्त्रद्गह्लह्य द्यड्डह्वठ्ठष्द्धद्गस्त्र ष्द्यद्गड्डठ्ठद्यद्बठ्ठद्गह्यह्य स्त्रह्मद्बक्द्ग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 10:21 PM (IST)
अभियान चलाकर कैडेट्स ने साफ-सफाई के प्रति चेताया
अभियान चलाकर कैडेट्स ने साफ-सफाई के प्रति चेताया

अभियान चलाकर कैडेट्स ने साफ-सफाई के प्रति चेताया

मेरठ, जेएनएन। दबथुवा के श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज, दबथुवा की 22 गर्ल्स बटालियन की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान कमांडिंग अफसर कर्नल पंकज साहनी के निर्देशन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सविता चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान कैडेट्स ने नदियों के आसपास के तटों की सफाई की। साथ ही दबथुवा व बहादुरपुर गांव में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने कैडेट्स को बताया कि अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक का प्रयोग को कम करना है। वहीं, कैडेट्स ने प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण में होने वाले नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। कालेज प्रबंधक ओमकरण व प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कैडेट्स के कार्य, लग्न एवं प्रयास की सराहना की।

chat bot
आपका साथी