छेड़छाड़ की शिकायत पर ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मारी

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर लिसाड़ी गेट की तारापुरी स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 03:00 AM (IST)
छेड़छाड़ की शिकायत पर ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मारी
छेड़छाड़ की शिकायत पर ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मारी

मेरठ । छेड़छाड़ की शिकायत करने पर लिसाड़ी गेट की तारापुरी स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली की शाहनाथन निवासी कनीजा पत्‍‌नी नसीम अहमद का ब्यूटी पार्लर पहले शास्त्रीनगर में था। कनीजा का आरोप है कि हाजीपुर गांव निवासी साजिद उसे परेशान करता था। आते-जाते छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान कनीजा ने दो महीने पहले ही अफसा ब्यूटी पार्लर के नाम से तारापुरी में एक मिनारा मस्जिद के पास अपने देवर के मकान में काम शुरू किया था। यहां भी साजिद उसे परेशान करने लगा। गुरुवार को साजिद अपने दोस्त के साथ बाइक से कनीजा के ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा। दोस्त ने बाइक स्टार्ट रखी। साजिद पार्लर के अंदर पहुंचा तो कनीजा अपनी बेटी इकरा और देवरानी नरगिस के साथ चाय पी रही थी। साजिद ने पिस्टल से फायर किए। एक गोली कनीजा के बाएं हाथ और दूसरी सीने में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

15 दिन पहले दी थी तहरीर, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

घटना के बाद घायल महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले पीड़िता ने छेड़छाड़ की तहरीर पिलोखड़ी चौकी में दी थी। पुलिस आरोपित को पकड़ लाई, मगर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। यदि पुलिस उसी समय कार्रवाई कर देती तो यह घटना नहीं घटती।

जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा, उस पर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि महिला के आरोपों में 15 दिन पहले पिलोखड़ी चौकी में छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस आरोपित साजिद को पकड़ लाई और फिर उसे छोड़ दिया। जांच कराई जा रही है, आरोप सही पाए गए तो जो भी पुलिसकर्मी आरोपित को पकड़कर लाया और फिर उसे छोड़ दिया, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सीधे निलंबन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। गोलीकांड में घायल महिला खतरे से बाहर है। हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगी है।

chat bot
आपका साथी