सबसे ज्यादा मिस कॉल पर सम्मानित होंगे कांग्रेसी

मेरठ : विधान सभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के न

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 08:44 PM (IST)
सबसे ज्यादा मिस कॉल पर सम्मानित होंगे कांग्रेसी

मेरठ : विधान सभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान व पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेवादल की चुनाव में बड़ी भूमिका होगी। सेवादल को घर-घर जाकर किसानों से कर्ज माफी के लिए अधिक से अधिक फार्म भरवाने हैं और राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। जो भी सेवादल पदाधिकारी 8090180901 पर सबसे ज्यादा मिस कॉल करवाएगा उसे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पं. जयनारायण शर्मा ने सेवादल का इतिहास बताया। संचालन जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने किया। बताया गया कि जल्द ही सेवादल की जिला कमेटी घोषित की जाएगी। सेवादल एक दिवसीय शिविर भी लगाएगा, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पांडे को आमंत्रित किया जाएगा। शशिकांत गौतम, हितेश कुमार, मूलचंद शर्मा, शिव सैनी, अर्जुन सिंह, शुभम सिंघानिया, मोनू कुमार, जीशान, आजाद, शिवम, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी