किसान घाट पर लेंगे स्मृति स्थल निर्माण का संकल्प

मेरठ : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर रालोद कार्यकर्ता उनके स्मृति स्थल के निर्माण

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 01:55 AM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 01:55 AM (IST)
किसान घाट पर लेंगे स्मृति स्थल निर्माण का संकल्प

मेरठ : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर रालोद कार्यकर्ता उनके स्मृति स्थल के निर्माण का संकल्प लेंगे। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित अजंता होटल में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित होटल में 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने बताया कि विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ता दिल्ली स्थित किसान घाट पहुंचेंगे। इस अवसर पर किसानों के मसीहा को भारत रत्‍‌न दिए जाने की मांग भी रखी जाएगी। इसके साथ किसान और रालोद कार्यकर्ता दिल्ली स्थित 12 तुगलक रोड को चौधरी चरण सिंह के स्मृति स्थल के रूप में निर्मित किए जाने का संकल्प लेंगे। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि में मेरठ से डेढ़ सौ से अधिक वाहन जाएंगे। कार्यक्रम में रालोद सुप्रीमों चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे। वेस्ट यूपी सचिव विनय मल्लापुर ने बताया कि मेरठ में कमिश्नरी पार्क में हवन होगा।

इसके अलावा ब्लाक स्तर पर चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्षता राजेंद्र चिकारा ने किया। राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, पूर्व विधायक परवेज हलीम, नरेश नंगला, भोपाल चपराणा, हरेंद्र कुमार, रामवीर केन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी