योगी की राजभर व चौहान मतों पर रही नजर

दिन-बुधवार। स्थान- कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज का मैदान। कार्यक्रम था घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जनसभा। समय शाम के लगभग 5.16 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचते हैं और मात्र 10 मिनट के संबोधन में अपनी पार्टी की रीतियों व नीतियों का बखान कर दिए। लेकिन थी चुनावी सभा सो मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट करने का विशेषतौर पर राजभर और चौहान मतदाताओं पर नजर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:04 AM (IST)
योगी की राजभर व चौहान मतों पर रही नजर
योगी की राजभर व चौहान मतों पर रही नजर

जागरण संवाददाता, मऊ : दिन-बुधवार। स्थान- कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज का मैदान। कार्यक्रम था घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जनसभा। समय शाम के लगभग 5.16 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचते हैं और मात्र 10 मिनट के संबोधन में अपनी पार्टी की रीतियों व नीतियों का बखान कर दिए, गागर में सागर समेटते हुए मुख्यमंत्री ने उतनी ही देर में सारगर्भित तरीक से अपनी हर बात कह दी। पिछड़े वर्ग को लुभाया तो टिकट से वंचित दावेदारों को भी कार्यकर्ता सम्मान के नाम पर पुचकारा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार में दारा सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री का ओहदा दिए जाने की बात याद दिलाकर चौहान मतों की ओर जाल फेंका तो घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल पर बनाकर पार्टी द्वारा सम्मान दिए जाने की बात दोहराई। भीड़ को देख उत्साहित हो कहा कि कहा कि भाजपा ही हर आम कार्यकर्ता को सम्मान देती है जबकि अन्य पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं। यहां चायवाला प्रधानमंत्री और सब्जी वाला भी विधायक बन सकता है। गरीब किसान के बेटे फागू चौहान राज्यपाल तो साधारण परिवार के दारा सिंह चौहान के अलावा अनिल राजभर जैसे नेता कैबिनेट मंत्री बनते हैं। कहा कि फागू चौहान ने जिस विचार से राजनीति की, गरीब के बेटे विजय राजभर उसे आगे बढ़ाएंगे। राजभर समाज को आगाह किया महाराजा सुहेलदेव का सम्मान भाजपा कर रही है। दूसरों ने तो उनके नाम पार्टी बनाकर राजभरों को सिर्फ लूटा।

.........

भाजपा गरीबों की सरकार : स्वतंत्रदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह सरकार गरीबों की है। इसमें सबका साथ सबका विकास और सबका दिल जीतकर ही सेवा की जा रही है। सामान्य परिवार में पैदा व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,राज्यपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बन सकता है।

..........

इनकी थी प्रमुख उपस्थिति

भाजपा की चुनावी जनसभा में प्रभारी मंत्री सुरेश पासी, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, आनंद स्वरूप शुक्ल, सकलदीप राजभर, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, एमएलसी यशवंत सिंह, उपेंद्रदत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीराम सोनकर, धनंजय कन्नौजिया,अवधेश सिंह, संजय यादव, सुनीता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद राय, वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह सहजानंद राय आदि ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी