यू-ट्यूब पर सर्च कर रहे छठ मइया के गीत

काचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. जैसे पुराने गीतों की कशिश आज के दौर में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है। चाहे वे भक्ति गीत हों या फिल्मी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 06:09 PM (IST)
यू-ट्यूब पर सर्च कर रहे छठ मइया के गीत
यू-ट्यूब पर सर्च कर रहे छठ मइया के गीत

जासं, मऊ : 'काचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..' जैसे पुराने गीतों की कशिश आज के दौर में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है। चाहे वे भक्ति गीत हों या फिल्मी। इस बार बाजार में छठ मैया के गीतों की पुरानी सीडी कैसेटें ही ज्यादातर उपलब्ध हैं। हालांकि नए और उदीयमान भोजपुरी गायकों ने भी बहुत सारी कैसेट छठ पर्व पर बाजार में उतारी हैं, उन्हें ही श्रोता पसंद भी कर रहे हैं। फिर भी ज्यादातर लोग अब यू-ट्यूब पर ही छठ गीतों को सर्च कर, सेलेक्ट कर पूरे दिन घरों में म्यूजिक सिस्टमों पर और मोबाइलों पर इन गीतों की धुनों और स्वर-संगीत लहरियों में श्रद्धालु झूम रहे हैं तो आस्था की कशिश से उनका हृदय भर उठ रहा है। छठ गीतों में इस बार भी शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी, देवी, कल्पना, दिनेश लाल निरहुआ, गोपाल राय, भरत शर्मा व्यास आदि की धूम है। हालांकि ये सारे एलबम पिछले वर्षों के हैं। अधिकांश गायक फिल्मों में अभिनेता बन गए हैं। इसलिए उन्हें शायद इस बार छठ पर्व पर नए कैसेट निकालने की फुरसत नहीं मिली। हालांकि ग्राहक उनके ही नए कैसेट खोज रहे हैं। इस बीच नए उदीयमान गायक भी बाजार में अपनी जगह बनाने को बेताब हैं।

chat bot
आपका साथी