शिवधनुष तोड़ श्रीराम ने रचाया जानकी से विवाह

सूरजपुर (मऊ) : प्राचीन धार्मिक रामलीला जजौली मे शनिवार की रात में भगवान श्री राम ने गुरू विश्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2017 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2017 10:10 PM (IST)
शिवधनुष तोड़ श्रीराम ने रचाया जानकी से विवाह
शिवधनुष तोड़ श्रीराम ने रचाया जानकी से विवाह

सूरजपुर (मऊ) : प्राचीन धार्मिक रामलीला जजौली मे शनिवार की रात में भगवान श्री राम ने गुरू विश्वामित्र का आदेश पाते ही शिवधनु को अपने हाथों में उठा लिया। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष जोर की आवाज के साथ टूट गया। राजमहल में एक तरफ खड़ी जानकी ने अपनी सखियों संग पहुंच कर जयमाला उनके गले में डाल दी। सभी दिशाएं श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। धनुष टूटने की आवाज सुनकर पहुंचे महर्षि जमदग्नि के पुत्र परशुराम से लक्ष्मण का गर्मागर्म संवाद हुआ। इसे सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। लीला का शुभारंभ अहिल्या श्राप मुक्ति से हुई। इसके पूर्व जनकपुर में वाटिका में मां सीता और प्रभु श्रीराम की प्रथम भेंट का भी मनोहारी दृश्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी