एलपीजी गैस से महिला झुलसी, हालत गंभीर

स्थानीय कस्बे के दोस्तपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एलपीजी सिलेंडर गैस के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 11:07 PM (IST)
एलपीजी गैस से महिला झुलसी, हालत गंभीर
एलपीजी गैस से महिला झुलसी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय कस्बे के दोस्तपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एलपीजी सिलेंडर गैस के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल महिला को लादफाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि कि गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने भी महिला को बीएचयू रेफर कर दिया। यहां महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को एक बच्चे की मां देर रात दूध गर्म करने के लिए किचन में गई और जैसे ही एलपीजी गैस स्टोव जलाई, अचानक आग की लपटें निकालनी शुरू हो गई। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब तक पहुंचते, महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। इलाज के दौरान महिला की हालत बेहद गंभीर बनीं हुईं है।

chat bot
आपका साथी