स्वामी विवेकानंद के विचारों को करें आत्मसात

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके ही हम राष्ट्र एवं समाज को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। यह बातें जूनियर हाईस्कूल भुडसूरी के प्रधानाचार्य सर्वेश ¨सह, राममोहन ¨सह, सहजानंद ¨सह, रामजन्म यादव एवं विजयशंकर यादव ने स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के अवसर कही। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युगपुरुष बताते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति सभ्यता का जो प्रचार-प्रसार स्वामी विवेकानंद ने किया, उसके लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 04:03 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों को करें आत्मसात
स्वामी विवेकानंद के विचारों को करें आत्मसात

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके ही हम राष्ट्र एवं समाज को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। यह बातें जूनियर हाईस्कूल भुड़सुरी के प्रधानाचार्य सर्वेश ¨सह, राममोहन ¨सह, सहजानंद ¨सह, रामजन्म यादव एवं विजयशंकर यादव ने स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के अवसर कही। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युगपुरुष बताते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति सभ्यता का जो प्रचार-प्रसार स्वामी विवेकानंद ने किया, उसके लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ें, ¨चतन-मनन करें और स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपना पथ बनाते हुए राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि विवेकानंद का जीवन चरित्र हमारी बहुमूल्य धरोहर है। उसी के प्रकाश में हम अपना भविष्य तय करेंगे। उन्होंने विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि उन दिनों विवेकानंद के विचारों से संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति के समक्ष नतमस्तक हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थी सूरज, प्रियांशु पांडेय, श्वेता यादव, वर्षा पांडेय, प्रीति ¨सह, मीनाक्षी, अभिषेक, प्रीति, अनुराधा चौहान, अंशु एवं साहिल ने अपने ओजपूर्ण वाणी में विवेकानंद के दर्शन और विचारों को जब लोगों के समक्ष रखा तो सारा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। छोटे-छोटे बच्चों के मुंह से विवेकानंद के जीवन की घटनाओं का जिक्र सुनकर सभी आश्चर्य चकित हो गए। कक्षा सात के छात्र साहिल ने विवेकानंद के नाम पर अपनी स्वरस गजल प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुरेश श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के मनोज मौर्या, टीपू सुल्तान, सुरेंद्र, मनीष, अरुण ¨सह, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी