त्योहारों पर चुनौती होगी ओवरलोड व आपूर्ति

आगामी दिनों में नवरात्र, दशहरा, कालीपूजा, दीपावली आदि त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति करना विभाग के लिए चुनौती होगी। विद्युत उपकेंद्र में स्थित फीडरों की हालत भी खस्ताहाल ही हो चली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 04:28 PM (IST)
त्योहारों पर चुनौती होगी ओवरलोड व आपूर्ति
त्योहारों पर चुनौती होगी ओवरलोड व आपूर्ति

जागरण संवाददाता, मऊ : आगामी दिनों में नवरात्र, दशहरा, कालीपूजा, दीपावली आदि त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करना विभाग के लिए चुनौती होगी। विद्युत उपकेंद्र में स्थित फीडरों की हालत भी खस्ताहाल ही हो चली है। विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम, कोटवां, पावर हाउस कालोनी व रहजनियां केंद्रों में इस दौरान ओवरलोड की समस्या आएगी। इसके साथ वैकल्पिक प्रबंधन पर भी विचार न करना आने वाले दिन में परेशानी खड़ी करेगा। इस बीच ताजोपुर और गाजीपुर तिराहे पर स्थित दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी विभाग के समक्ष चुनौती होगी। इमरजेंसी रो¨स्टग की कटौती से पीड़ित नगरवासी विभागीय लापरवाही का दंश झेलने के लिए विवश हो सकते हैं।

दूसरी ओर विभागीय अधिकारी त्योहार से पूर्व सभी तरह की परेशानियों को दूर करने की प्रतिबद्धता जताते हुए समयबद्ध आपूर्ति प्रदान करने पर बल दे रहे हैं। त्योहारों के दौरान बिजली की खपत बढ़ जाती है। पंडाल व सजावट आदि में ओवरलोड बढ़ने की दशा में लोकल फाल्ट की संभावना बनी रहती है। इसका ध्यान रखते हुए नगर सहित सभी क्षेत्रों में संबंधित उपकेंद्रों पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करना होगा। जर्जर पड़े संयंत्र और तार को बदलने के साथ सभी फीडर को दुरुस्त करना होगा। विभाग द्वारा सीमित संसाधन में बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी