बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल

मधुबन, मऊ: स्थानीय पहाड़ीपुर में रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर दो लोग गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 06:47 PM (IST)
बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल
बोलेरो की चपेट में आने से दो घायल

मधुबन, मऊ: स्थानीय पहाड़ीपुर में रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संतोष भारती 32 वर्ष निवासी अखोप बलिया व राजू 18 निवासी पुरा बलिया, मधुबन-बेल्थरा रोड़ मार्ग से घर को जा रहे थे। जैसे से ही दोनों पहाड़ीपुर के पास पहुंचे बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां संतोष की हालत ¨चताजनक देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बोलेरो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया

chat bot
आपका साथी