150 गरीबों में बांटे गए कंबल, लोगों को राहत

दिसंबर माह के एक सप्ताह बीतने के बाद ठंड धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। इसे देखते हुए इस ठंड के मौसम में असहाय विकलांग, असहाय एवं रिक्शा चालक समेत गरीब तबके के 150 लोगों को कंबल बांटकर एक पुनीत कार्य किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 07:28 PM (IST)
150 गरीबों में बांटे गए
कंबल, लोगों को राहत
150 गरीबों में बांटे गए कंबल, लोगों को राहत

जासं, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : दिसंबर माह के एक सप्ताह बीतने के बाद ठंड धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। इसे देखते हुए इस ठंड के मौसम में असहाय विकलांग, असहाय एवं रिक्शा चालक समेत गरीब तबके के 150 लोगों को कंबल बांटकर एक पुनीत कार्य किया गया। स्थानीय कस्बा के आदर्श नगर स्थित कला क्लिनिक पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल वर्मा एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय वर्मा के हाथों गरीबों को कंबल बांटे गए। कंबल पाकर गरीब चिकित्सकों को दुआएं दे रहे थे। ठंड में धीरे-धीरे इजाफा होते ही गरीबों को यह कंबल मिल जाने से काफी खुशी नजर आई। इस मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र ¨सह, यतींद्रपति पांडेय, रविप्रताप ¨सह मंटू, मनोज चतुर्वेदी, नीतेश ¨सह, संतोष रावत समेत क्षेत्र के अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी