वैचारिक क्रांति से बदलेगा समाज

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 09:01 PM (IST)
वैचारिक क्रांति से बदलेगा समाज

घोसी (मऊ) : आजाद हिंद संगठन महिलाओं के प्रति दिनोंदिन बढ़ रही हिंसा को लेकर गंभीर है। इस समस्या का समाधान महज कानून बनाने से नहीं होगा। संगठन से जुड़े डा. अजय राजभर का मानना है कि इसके लिए समाज में वैचारिक क्रांति आवश्यक है।

नगर के मझवारा मोड़ स्थित शिवमंदिर पर शुक्रवार को संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डा. राजभर ने सगठन से जुड़ी होलीपुर की महिला शीला राजभर संग हुई मारपीट की नजीर दिया। कहा कि इस महिला को दोष महज यह है कि उसने जन सूचना के अधिकार के तहत ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने की हिमाकत किया। कहा कि महिलाओं संग नित दुराचार, अपहरण और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। गरीबों को हक नहीं मिल रहा है। लालचंद यादव ने इन मामलों को लेकर नेताजी के कदमों के अनुसरण की बात कही। कहा कि अब युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। विपिन बिहारी पाठक ने राजनीति पर करारा प्रहार करते हुए सामाजिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने का आरोप लगाया। डा. सुमेधामित्र वेदालंकार ने संगठन को इन बुराईयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संगठित संघर्ष की सीख दी। रामकिशुन चौहान, डा. सुरेश यादव, कतवारी प्रजापति, सावित्री पांडेय, अरविंद शर्मा, द्रौपदी सिंह, शशिकला पांडेय, ्रप्रमिला देवी, विमला गुप्ता, शीला देवी एवं डा. विश्वनाथ आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता स्वामीनाथ एवं संचालन अजय गुप्त ने किया।

chat bot
आपका साथी