अस्पतालों में भी भरे गोवंश, कई स्कूल भी 'फुल'

डीएम का आश्वासन ठुकराया, शुक्रवार को भी बरकरार रहा किसानो का आक्रोश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 12:25 AM (IST)
अस्पतालों में भी भरे गोवंश, कई स्कूल भी 'फुल'
अस्पतालों में भी भरे गोवंश, कई स्कूल भी 'फुल'

मथुरा: आवारा गोवंश को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार को भी जारी रहा। कराहरी, सुरीर, राया के परिषदीय स्कूलों में तो आवारा गोवंश पहुंचाए ही, कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी गोवंश बंद कर दिए गए। कराहरी के अरुआ में एक मकान पर कक्षाएं लगाई गई जबकि तमाम स्कूलों से बच्चे लौटा दिए गए।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने प्रदर्शन के दौरान किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। मगर, शुक्रवार को किसानों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। तहसील मांट के अरुआ गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक ही परिसर में हैं। प्राथमिक में 92 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 51 बच्चे पंजीकृत हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने आवारा गोवंश स्कूल परिसर में पहुंचा दिए। इससे पढ़ाई कार्य प्रभावित होने पर शिक्षकों ने एक मकान की छत पर कक्षाएं लगाई। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार बंसल ने बताया कि पड़ोसी वीरेंद्र ¨सह ने स्कूल के लिए छत उपलब्ध कराई।

सुरीर के गांव लमतोरी में ग्रामीणों ने स्कूल में पशुओं को बंद कर दिया। गांव औहवा में किसानों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में पशुओं को ठूंस दिया। बाजना के ब्रजहितकारी स्कूल और कोलाहर के उप स्वास्थ्य केंद्र में भी पशु बंद कर दिए। नगला हरिया के स्कूल में भी पशु बंद थे। एसडीएम मांट राजेंद्र पेंसिया की माने तो अभी दरबे, अरुआ, नयाबांस समेत पांच गांवों में पशु बंद हैं।

राया ब्लॉक के गांव सियरा के प्राथमिक विद्यालय में किसानों ने आवारा पशुओं को भर दिया। इससे स्कूल में पढ़ाई लिखाई ठप हो गई। बच्चो को घर भेज दिया गया। प्रधानाध्यापिका स्नेहलता ने खंड शिक्षा अधिकारी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। राया थाना प्रभारी हर¨वद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। मांट रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय सरदारगढ़ में गांव सरदारगढ़ ,सुखनगढ़, भोलगढ़ ,अंत नगरिया के ग्रामीणों ने आवारा गोवंश भर दिए। गोवंशों को देख छात्र-छात्राएं घर लौट गए। शाम तक कोई भी अधिकारी सरदारगढ़ नहीं पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी