केडी डेंटल में चला पॉलीथिन हटाओ अभियान

मथुरा: ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर केडी डेंटल हॉस्पीटल में पॉलीथिन हटाओ अभियान चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2017 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 05:40 PM (IST)
केडी डेंटल में चला पॉलीथिन हटाओ अभियान
केडी डेंटल में चला पॉलीथिन हटाओ अभियान

मथुरा: ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर केडी डेंटल हॉस्पीटल में पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के बारे में बताया गया। ब्रजक्षेत्र से पॉलीथिन के पूर्ण प्रतिबंध की अपील की गई। आरके ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पॉलीथिन हटाओ अभियान में पूरा ग्रुप सहयोग कर रहा है। बताया कि ग्रुप के सभी कॉलेज के परिसरों में पहले से ही पॉलिथिन के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है। सभी छात्र-छात्रा और स्टॉफ इस अभियान में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा। डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष लाहोरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विदेशी श्रद्धालु बच्चों ने पॉलीथिन हटाओ अभियान की जनजागरूकता फैलाने वाली एक नृत्य-नाटिका का मनमोहक मंचन किया। श्रद्धालुओं ने कान्हा के वृंदावन को बचाने की मार्मिक अपील दर्शकों से की। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. शिशिर मोहन, डॉ. उमेश, डॉ. रामा रेड्डी, डॉ. रोहित पॉल, डॉ. जितेंद्र, डॉ. डीजे भास्कर, प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापरिया आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी