40 लाख हड़पने को दोस्त की करवाई हत्या

मथुरा: दिल्ली के हौजरी कारोबारी ने उधारी की रकम हड़पने के लिए अपने साथी की हत्या करव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 11:45 PM (IST)
40 लाख हड़पने को दोस्त की करवाई हत्या
40 लाख हड़पने को दोस्त की करवाई हत्या

मथुरा: दिल्ली के हौजरी कारोबारी ने उधारी की रकम हड़पने के लिए अपने साथी की हत्या करवा दी। नौकर से दोस्त को गोली मरवाने के लिए लूट का नाटक रच दिया। लूट की घटना को पुख्ता करने के लिए खुद की बांह में भी गोली मरवा ली। पटकथा इतनी मजबूत कि पुलिस भी कुछ देर को उलझ गई, मगर शाम होते-होते मामले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपित व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नौकर की तलाश की जा रही है।

रविवार सुबह पुलिस को कि फरह टोल प्लाजा के पास दिल्ली के कार सवार एक व्यापारी को गोली मारने और साथी के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, घायल व्यापारी अपने साथी को लेकर आगरा के एक अस्पताल में जाकर भर्ती हो चुका था। डॉक्टरों ने यहां इसके साथी को मृत घोषित कर दिया। आगरा की सिंकदरा और फरह पुलिस तलाश करते अस्पताल पहुंची। वहां भर्ती व्यापारी ने पुलिस को अपना नाम संदीप पुत्र सुनील कुमार निवासी दिल्ली के थाना रानीबाग स्थित राधानगर बताया, जबकि साथी का नाम इसी थानाक्षेत्र के ऋषिनगर निवासी रोहित पावा (35 वर्ष) पुत्र मोहन लाल बताया और अपने साथ लूट की कहानी बताई। पुलिस को सूचना न देकर घटनास्थल से गायब होने और उसकी बताई कहानी पर पुलिस को शक गहरा गया। संदीप को फरह थाने लाकर पूछताछ की, वह टूट गया। बताया कि खुद पर रोहित की करीब 40 लाख से अधिक की देनदारी को हड़पने के लिए उसने अपने नौकर सचिन (मूल निवासी मेरठ) के साथ रोहित को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत वो शनिवार रात रोहित के साथ कार से आगरा के लिए चला जबकि सचिन पीछे बस में। रविवार सुबह फरह क्षेत्र में हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर आराम के बहाने सचिन का इंतजार करता रहा। सचिन के पहुंचने पर संदीप पेशाब करने चला गया। इधर, सचिन ने रोहित को पीठ में गोली मार दी, गोली सीने में पार हो गई। घटना को लूट का रूप देने के लिए अपनी बांह में भी गोली मरवा ली। रोहित को मृत हालत में ही आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया और खुद भी भर्ती हो गया।

इंस्पेक्टर फरह प्रमोद पंवार ने बताया कि मृतक के भाई मोहित पावा की तहरीर पर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके नौकर की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली और मेरठ गई है।

chat bot
आपका साथी