हुड्डा ने मांगा सुषमा, वसुंधरा का इस्तीफा

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भू¨पदर ¨सह हुड्डा ने कहा है कि ललित म

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 11:53 PM (IST)
हुड्डा ने मांगा सुषमा, वसुंधरा का इस्तीफा

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भू¨पदर ¨सह हुड्डा ने कहा है कि ललित मोदी प्रकरण में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ¨सधिया का इस्तीफा होना चाहिए।

सोमवार शाम यहां ठा.बांके बिहारी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को औने-पौने दामों में जमीन दी थी। उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने किसी भी बिल्डर को एक इंच भी जमीन नहीं दी थी। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाएं पूरी करने में पूरी तरह विफल रही है। समाज का हर तबका इस सरकार से नाराज है। कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा में शुरू विकास के महत्वपूर्ण कार्य ठप कर दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में श्री हुड्डा ने कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगी दी थी। इसके परिणाम सामने आ रहे हैं और लड़कियों की संख्या बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी