कांग्रेस देगी उत्तर प्रदेश के युवाओं को बीस लाख नौकरी

शनिवार को कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष शाह ने पार्टी का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए यूपी की सत्ता में आने युवाओं को बीस लाख नौकरी देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्र संघ के चुनाव कराएगी और आरक्षण का सही तरीके से पालन कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 05:49 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 05:49 AM (IST)
कांग्रेस देगी उत्तर प्रदेश के युवाओं को बीस लाख नौकरी
कांग्रेस देगी उत्तर प्रदेश के युवाओं को बीस लाख नौकरी

जासं, मैनपुरी: शनिवार को कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष शाह ने पार्टी का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए यूपी की सत्ता में आने युवाओं को बीस लाख नौकरी देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्र संघ के चुनाव कराएगी और आरक्षण का सही तरीके से पालन कराया जाएगा।

शहर के मंडी धर्मदास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हम मैनपुरी में नंबर के लिए नहीं, जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। दो टिकट महिलाओं को दिए जा चुके हैं, भोगांव और किशनी से दावेदार दो दिन में तय कर दिए जाएंगे। प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरे सपने दिखाए, आज हजारों युवा रोजगार के लिए परेशान है। कांग्रेस सत्ता में आने पर बीस लाख नौकरियां देगी, इसके लिए जाब कैलेंडर भी तैयार किया गया है। यह भर्तियां पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों में होंगी। परीक्षा निश्शुल्क कराएंगे।

पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पार्टी में टिकट को लेकर कोई नाराज नहीं है, जो रूठे थे, उनको मना लिया गया है। बूथ स्तर तक पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खास ध्यान देगी। चुनाव के लिए पार्टी स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं का ध्यान खींचेगी, इसके लिए स्थानीय घोषणा पत्र तैयार हो रहा है। करहल विधानसभा से पार्टी की प्रत्याशी ज्ञानवती यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से वह चुनाव लड़ेगी। जो नाराज है, उनको मना लिया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अजय दुबे, दीपचंद भारती, महिला जिलाध्यक्ष रीता नैयर आदि मौजूद रहे।

टिकटों में लेनदेन के आरोप

वार्ता के दौरान आए पुत्र अनुपम शाक्य के साथ आए पीसीसी सदस्य मुंशीलाल शाक्य ने पार्टी नेताओं पर टिकट वितरण के बदले लेनदेन का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक फोन नहीं उठाते। करहल से टिकट नहीं बदली गई तो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी प्रत्याशी को हरवाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के लोग उनको समझाने की कोशिश करते दिखे।

chat bot
आपका साथी