विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

शनिवार को अमन इण्टरनेशनल स्कूल में गायित्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक स्तर जानना है। प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि इस इस तरह की प्रतियोगिताएं अधिक से अधिक कराई जानी चाहिए, इससे बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभाओं का विकास होता है और उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में निखार आता है। गायत्री परिवार के प्रतियोगिता का आयोजन उत्तम गुप्ता ओर मनीशा पवार की निगरानी में परीक्षा कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM (IST)
विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : शनिवार को अमन इण्टरनेशनल स्कूल में गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का विकास होता है। उत्तम गुप्ता और मनीशा पवार की देखरेख में परीक्षा हुई। इस दौरान उपप्रधानाचार्य आरके माली, एसके पाण्डेय, कमलेश चौहान, लता बाथम आदि उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साह से लिया परीक्षा में भाग

संसू, करहल : कस्बे के नर ¨सह यादव इंटर कालेज में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई। जिसमें कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक के 153 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र प्रभारी राम नारायण बाथम ने बताया है कि परीक्षा के बाद मूल्याकंन में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। व्यवस्थाएं शिशुपाल ¨सह, मनीष त्रिपाठी, प्रशांत यादव, एचके सत्तारिया, सच्चिदानंद दुबे, ओमानंद, विवेक कुमार, ब्रह्मा नंद आदि ने संभाली।

chat bot
आपका साथी