मिशन इंद्रधनुष : 8320 बच्चों का होगा टीकाकरण

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : गर्भवती महिलाओं और छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jan 2018 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 09:13 PM (IST)
मिशन इंद्रधनुष : 8320 बच्चों का होगा टीकाकरण
मिशन इंद्रधनुष : 8320 बच्चों का होगा टीकाकरण

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : गर्भवती महिलाओं और छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के चौथे चरण का शनिवार को दोबारा आगाज हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों की अगुवाई में निकाली गई जागरूकता रैली में छात्राओं ने भी सहयोग किया। इस अभियान के चौथे चरण में जिले के 8320 बच्चों का टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर¨वद कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि जानलेवा बीमारियों से प्रसूताओं और शिशुओं को बचाने के लिए जरूरी है कि उनका समय पर टीकाकरण कराया जाए। जागरूकता के अभाव में टीकाकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है। मिशन इंद्रधनुष का चौथा चरण आठ से 18 जनवरी तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इसमें 1753 गर्भवती महिलाओं एवं 8320 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। जिला अस्पताल परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली में कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भरपूर सहयोग दिया। अस्पताल परिसर से शुरू हुई रैली कचहरी रोड, बस स्टैंड होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने छात्राओं, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य जानकारों से अपील करते हुए कहा कि वे भी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला, डॉ. राजीव राय, डॉ. अश्विनी अरोरा, डॉ. एपी ¨सह, डॉ. संजीव राय, डॉ. सीएम यादव, डॉ. राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सागर, डॉ. वीपी ¨सह, डॉ. एसपी ¨सह, तारा यादव, डॉ. अनिल यादव, अंबरीश यादव, अभय कुमार ¨सह, रवीन्द्र ¨सह गौर, संजय पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी