घिरोर मस्जिद के तीन किलोमीटर का दायरा प्रशासन ने किया सील

मैनपुरी जासं तीन जमातियों के कोराना संदिग्ध मिलने के बाद घिरोर और करहल के लोगों में चिता फैल गई है। ये जमाती करहल और घिरोर की मस्जिदों में कई दिनों तक टिके रहे थे। एहतियात के तौर पर घिरोर की बिलाल मस्जिद के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:05 AM (IST)
घिरोर मस्जिद के तीन किलोमीटर का दायरा प्रशासन ने किया सील
घिरोर मस्जिद के तीन किलोमीटर का दायरा प्रशासन ने किया सील

मैनपुरी, जासं। तीन जमातियों के कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद घिरोर और करहल के लोगों में चिता फैल गई है। ये जमाती करहल और घिरोर की मस्जिदों में कई दिनों तक टिके रहे थे। एहतियात के तौर पर घिरोर की बिलाल मस्जिद के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया। कस्बा घिरोर में क‌र्फ्यू के हालात हो गए हैं। वहीं करहल के नौ परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया। दोनों कस्बों को सेनेटाइज किया जा रहा है।

शामिली से आए 10 जमाती दो मार्च को शहर की शाही मस्जिद में ठहरे थे। तीन से 16 मार्च कस्बा करहल की बाजार वाली मस्जिद में ठहरे थे। फिर 16 मार्च को घिरोर की बिलाल मस्जिद में चले गए थे। तीन दिन पहले जानकारी होने पर अधिकारियों ने उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया था। इनमें से तीन जमातियों को कोरोना संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि हुई तो खलबली मच गई। थोड़ी देर में तमाम अधिकारी घिरोर पहुंच गए। कस्बा घिरोर को सेनेटाइज करने का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, कस्बा घिरोर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। लोगों का घरों से निकलना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हर गली में पुलिस लगा दी गई है।

बिलाल मस्जिद के तीन किलोमीटर के दायरे में अधिकारियों की पैनी नजर है। इस इलाके में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं करहल में भी यहीं हाल है। ये जमाती करहल की बाजार वाली मस्जिद में ठहरे थे। इसलिए यहां भी सनसनी का आलम है। ये जमाती यहां के रहने वाले नौ परिवारों के संपर्क में थे। इन परिवारों के 65 लोगों को घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। शहर की शाही मस्जिद को सेनेटाइज कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही 10 जमाती शहर कोतवाली के गांव सिकंदरपुर में ठहरे थे। यहां भी निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी