महासचिव निर्विरोध, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष

भोगांव तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन महासचिव पद पर केवल एक नामांकन होने से संजय राजपूत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सह सचिव का भी निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 04:12 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 04:12 AM (IST)
महासचिव निर्विरोध, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष
महासचिव निर्विरोध, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष

संसू, भोगांव: तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन महासचिव पद पर केवल एक नामांकन होने से संजय राजपूत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सह सचिव का भी निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को बार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार दुबे ने नामांकन किया। जबकि इस पद के लिए शिशुपाल शाक्य व धर्मेंद्र राजपूत ने गुरुवार को नामांकन किया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र मिश्रा व अशोक यादव के बीच मुकाबला होगा। संदीप कुमार राजपूत का एक मात्र नामांकन होने से उनका कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनना तय है। महासचिव पद के लिए एक मात्र नामांकन संजय राजपूत ने किया। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। सह सचिव के लिए आमोद दुबे निर्विरोध चुने जाएंगे। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश राजपूत, बिजेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह के बीच मुकाबला होगा।

वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए सर्वेश यादव, राजकिशोर, कनिष्ठ सदस्य के लिए नगेंद्र शाक्य व नवल किशोर दुबे ने नामांकन किया। वरिष्ठ समिति में शामिल अधिवक्ता रमेश चंद्र तिवारी, राजबहादुर चौहान, जयकुमार दुबे, सुबोध सक्सेना ने शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी