हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर

By Edited By: Publish:Tue, 23 Jul 2013 02:09 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2013 02:11 AM (IST)
हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर

मैनपुरी (बिछवा) ं: हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। कोई भी फरियादी थाने से निराश नहीं लौटेगा। यह भरोसा शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष बिछवां जीपी गौतम ने चौकी परिसर में कहे।

हन्नूखेडा चौकी पर क्षेत्र की सभ्रान्त लोगो की बैठक बुलायी गयी। जिसमें हिन्दू- मुस्लिम एकता पर जोर दिया गया। बैठक में थानाध्यक्ष ने समस्याएं सुनीं। साथ ही चार जमीनी समस्याओं का निस्तारण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रमजान के पर्व पर एक जुट होकर आपस में भाई चारा बनाये रखे। इस अवसर पर विष्णु कुमार, शिवरतन बौद्ध, मनोज राजपूत, डा नरेश, अनुराग दुबे, रामबरन कठेरिया, अन्जू यादव, मुन्नालाल, दिनेश, सत्येन्द्र, आदि लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी