आल्हा चौक में चूल्हा जलाकर किया महंगाई का विरोध

आल्हा चौक में चूल्हा जला कर महंगाई का किया विरोध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 06:40 PM (IST)
आल्हा चौक में चूल्हा जलाकर किया महंगाई का विरोध
आल्हा चौक में चूल्हा जलाकर किया महंगाई का विरोध

आल्हा चौक में चूल्हा जलाकर किया महंगाई का विरोध

महिलाओं ने आल्हा चौक में रोटियां सेंक कर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

जागरण संवाददाता, महोबा : बढ़ रही महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मामा भारती के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने आल्हा चौक में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सड़क पर चूल्हा जला कर रोटी सेंकी। कहा गया कि महंगाई रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है।

कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवदेवी, रोशनी, आरती, पाना, गोमती,आमना, राजाबाई, जाकरा बेगम, बानो, जूली, उमादेवी सहित 50 महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर आल्हा चौक पहुंची और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। लेकिन फिर भी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा के लोगों को राशन लेने के लिए दुकान पर नहीं जाना पड़ता है। घर पर ही उनका राशन पहुंच जाता है। महंगाई ने गरीब लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। गरीब सब्जी और दाल में तड़का लगाना भूल गए हैं, और सरकार को कोस रहे हैं। विकास के काम करो राशन कार्ड को न बंद करो, जातिवाद को कम करो गरीबी को खत्म करो, योगी मोदी तेरा नाम क्यों बढ़ाए गैस के दाम आदि नारे लगाए। बाद में महिलाएं सदर तहसील पहुंची और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जीतेंद्र कुमार को दिया।

chat bot
आपका साथी