गंदगी से बढ़ी मच्छरों की तादाद, लोग परेशान

वार्ड - गांधीनगर सभासद - संजय गुप्ता आबादी - 6000 वोटर - 3700 प्रमुख समस्या - गंदगी जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 03:02 AM (IST)
गंदगी से बढ़ी मच्छरों की तादाद, लोग परेशान
गंदगी से बढ़ी मच्छरों की तादाद, लोग परेशान

वार्ड - गांधीनगर

सभासद - संजय गुप्ता

आबादी - 6000

वोटर - 3700

प्रमुख समस्या - गंदगी

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर का गांधीनगर वार्ड सभी वार्डो में बड़ा है। यहां पहले से प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर हुई है लेकिन सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। गलियां व सड़कों पर तो सफाई दिखती है लेकिन वार्ड के आखिरी में सारा कचड़ा और नाली का पानी एकत्र होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी बजबजाने से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है जिससे लोग परेशान है। नागरिकों का कहना है कि इस ओर ध्यान देना चाहिए। सभासद ने समस्या के जल्द ही समाधान की बात कही है। फिलहाल अन्य वार्डो की तुलना में यहां की व्यवस्थाएं बेहतर हैं।

वार्ड के लोगों ने रखी अपनी बात

प्रकाश व्यवस्था तो पहले से बेहतर हुई है। कुछ जगहों पर सड़कें उखड़ी पड़ी है जिसे सही कराया जाना चाहिए। जहां जरूरत हो वहां पर नई सड़क बनवाई जाए। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

- चरनजीत ¨सह।

गांधीनगर वार्ड में आल्हा चौक की पूंछ वाली गली के आखिरी में मुहल्ले की नालियों का गंदा पानी एकत्र होता है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा कलेक्शन से राहत तो मिली है लेकिन इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

-अलका तिवारी।

व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हुई है। लेकिन अभी भी कुछ और सुधार की जरूरत है। सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाना चाहिए। जिससे स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके।

-रमा गुप्ता।

इनकी भी सुनें

वार्ड में सफाई कर्मियों की और जरूरत है। इसकी मांग पालिकाध्यक्ष से की गई है। 8 सड़कों के प्रस्ताव डाले गए है जल्द ही वार्ड की सड़कों का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए 45 मरकरी लगाई गई है। जहां भी जरूरत है काम कराया जा रहा है। 12 पोल लगवाए गए है और 15 की ओर आवश्यकता है, जिसकी मांग की गई है। वार्ड का विकास कराना पहली प्राथमिकता है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

-संजय गुप्ता, सभासद।

chat bot
आपका साथी