बुंदेलखंड किसान यूनियन ने नौगांव रोड जाम किया

संवाद सूत्र, अजनर (महोबा): अजनर खरीद केंद्र में किसानों की जगह व्यापारियों की उड़द खरीद क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 11:26 PM (IST)
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने नौगांव रोड जाम किया
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने नौगांव रोड जाम किया

संवाद सूत्र, अजनर (महोबा): अजनर खरीद केंद्र में किसानों की जगह व्यापारियों की उड़द खरीद को प्राथमिकता देने का आरोप लगा कर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने नौगांव रोड जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने खरीद केंद्र प्रभारी को फटकार लगाकर यूनियन पदाधिकारियों को संतुष्ट कर जाम खुलवाया।

यूनियन ने किसानों की उड़द खरीद न होने व अन्य समस्याओं को लेकर अजनर में खोई तिराहे पर नौगांव रोड जाम कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष किरन पाठक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं थी। प्रदर्शनकारी नौगांव रोड पर बैठ कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लगभग आधे घंटे बाद डीएम सहदेव व एसडीएम कुलपहाड़ व मुख्य विकास अधिकारी ने पहुंच कर किसानों की परेशानी जानी। किसानों ने आरोप लगाया कि अजनर मंडी स्थित खरीद केन्द्र में किसानों का उड़द नहीं खरीदा जा रहा है। व्यापारियों का माल तौला जा रहा है। किरन पाठक ने जिलाधिकारी को बताया कि केंद्र प्रभारी किसानों से सुविधा शुल्क ले रहे हैं। जबकि व्यापारियों से पांच सौ रुपये मिलता है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग चिन्हित करें कि कौन व्यापारी हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को सख्त लहजे में हिदायत दी कि पहले छोटे किसानों का माल तौला जाए जो दस पन्द्रह बोरी लिये कई रोज से पड़े हैं। उनका उड़द पहले तौला जाय। प्रदर्शनकारियों को शांत करा कर डीएम बगौरा गोशाला देखने चले गए।

chat bot
आपका साथी