बीमारी फैला रहा बायो मेडिकल वेस्ट

जागरण संवाददाता, महोबा : सदर अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने व वहां से दूर ले जाने के लि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 07:41 PM (IST)
बीमारी फैला रहा बायो मेडिकल वेस्ट
बीमारी फैला रहा बायो मेडिकल वेस्ट

जागरण संवाददाता, महोबा : सदर अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने व वहां से दूर ले जाने के लिए कोई सही इंतजाम न होने से समस्याएं और बढ़ गई हैं। जिस कंपनी को इसका ठेका मिला है उसका कहना है कि केवल सफाई करवाना हमारे जिम्मे है बाकी कूड़ा हटाना यह नगर पालिका का काम है। वहीं पालिका के कर्मचारी कभी पंद्रह दिन में तो कभी महीनों बाद भी कूड़ा नहीं हटाते।

महोबा सदर अस्पताल की साफ सफाई और मेडिकल वेस्ट वार्डो से हटाने के लिए मुंबई की कंपनी आल ग्लोबल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के सुपरवाइजर की देखरेख में अस्पताल से कूड़ा हटा कर बाहर तो कर दिया जाता है लेकिन अस्पताल के पीछे और परिसर के कोने में पड़ा यह मेडिकल कचरा वहां आने वाले मरीज और तीमारदारों के लिए और भी खतरनाक बना हुआ है।

नहीं आते कर्मचारी

कंपनी के सुपरवाइजर का कहना है कि हमारी जिम्मेदारी सफाई करने की है। कूड़ा उठाना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। उनके कर्मचारी कूड़ा उठाने में काफी हीलाहवाली करते हैं। कभी महीनों नहीं आते। कूड़ा को जला भी नहीं सकते। कई बार कहा गया लेकिन सुनते नहीं हैं।

कंपनी-पालिका के बीच फंसी सफाई

नगर पालिका और कंपनी के बीच मरीज और तीमारदार फंसे हुए हैं। मेडिकल वेस्ट अस्पताल से हटाने के कोई सही इंतजाम न होने से बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी