अनियंत्रित वाहन की ठोकर से दो युवक घायल

महराजगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:17 PM (IST)
अनियंत्रित वाहन की ठोकर से दो युवक घायल
अनियंत्रित वाहन की ठोकर से दो युवक घायल

महराजगंज: सदर तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर घुघुली थाना क्षेत्र के कोदइला गांव निवासी अखिलेश पुत्र खुशहाल (17) व सूरज पुत्र राम अलख (14) गुरुवार सुबह अपने दरवाजे के सामने सड़क के किनारे खड़े थे। महराजगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। शोर मचाने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। घायल दोनों लड़कों को परिजनों ने जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के तुरंत बाद भिटौली चौकी को सूचित किया गया। पुलिस रोकने का प्रयास करती तब तक गाड़ी चौकी से आगे निकल चुकी थी।

chat bot
आपका साथी