संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बीजापार में शुक्रवार की रात एक घर से विवाहिता शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर शनिवार को मृतका के पति सास ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

महराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बीजापार में शुक्रवार की रात एक घर से विवाहिता शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर शनिवार को मृतका के पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य ने बताया कि मृतका के पिता चंद्रिका शर्मा निवासी ग्राम शाहपुर नौकाटोला, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ने तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी शीला (25 वर्ष) की शादी ग्राम बीजापार थाना कोठीभार निवासी त्रिभुवन विश्वकर्मा के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उनसे बार - बार ज्यादा दहेज की मांग कर रहे थे। बार बार मारा पीटा जाता था। इसी बीच शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। शीला के पिता की तहरीर पर आज उसके पति, सास, ससुर व ननद के विरुद्ध धारा 304बी और 498ए, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी